झारखंड विधानसभा : गोहत्या और संध्या टोपनो हत्याकांड पर भाजपा का वेल में हंगामा

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) के पांचवें दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच विवादित मुद्दों में से एक गोहत्या (Cow Slaughter) पर सदन में खूब बवाल हुआ।

पहले सदन की कार्यवाही से पूर्व भाजपा विधायकों (BJP MLA) ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। फिर सदन के भीतर भी बवाल किया।

गौ तस्करों द्वारा संध्या टोपनो की हत्या की जांच CBI से होनी चाहिए

BJP MLA बिरंची नारायण सिंह ने कहा कि गोहत्या पर रोक कैसे लगे, गौ तस्करों पर कार्रवाई और दोषियों को सजा का सवाल राज्य के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है।

स्पीकर ने उन्हें सवाल पूछने के लिए पुकारा था। तब वह अपने साथी विधायकों (MLA) के साथ वेल में हंगामा कर रहे थे।

बिरंची नारायण (Biranchi Narayan) ने कहा कि गौ तस्करों द्वारा संध्या टोपनो की हत्या की जांच CBI से होनी चाहिए। इसी मांग को लेकर वेल में BJP के विधायक हंगामा कर रहे थे।

Share This Article