ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सोमवार को क्राइम मीटिंग की। क्राइम मीटिंग में डीएसपी, थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी शामिल थे।

मीटिंग के प्रारंभ में ही दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले स्थान पर सीसीटीवी लगाने, सैनिटाइजेशन का व्यवस्था करने, मास्क पहनने के लिये अनुरोध करने और कोविड-19 नियमों का सख्ती से अनुपालन से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए।

एसपी ने बीते माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी से सभी थाना प्रभारी से की गई।

साथ ही विगत एक वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन करने, संपत्ति मूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ- शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी अनुसंधान नियंत्रण में यूडी कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने के लिये दिशा निर्देश दिए गए।

कोरोना को देखते हुए भारत और झारखंड सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराने का भी सभी को निर्देश दिया गया।

साथ ही ग्रामीण थाना क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कांडों के उद्भेदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को उनके मनोबल बनाए रखने के लिये प्रशस्ति पत्र, पेन- डायरी देकर ग्रामीण एसपी ने सम्मानित किया।

सम्मानित किए गए पदाधिकारियों में यशोधरा, राजीव कुमार सिंह, सदानंद, राजकुमार सिंह भगवान तामसोय, मनीष कुमार गुप्ता , रवि शंकर , मुकेश हेंमब्रम, सूर्यकांत , विष्णु कांत, संगीता तिग्गा, जय प्रकाश पांडे, मोहम्मद सवाब अंसारी, प्रिया पिंकी मिंज , राजेश प्रसाद , मोहम्मद गुलाम गौस, सुभान भगत , विकास कुमार सिंह, गीता कुमारी , मौसमी खेस और सुशीला कच्छप शामिल है।

Share This Article