Homeविदेशरूस ने Ukraine पर 100 से अधिक मिसाइल से किया हमला, कीव...

रूस ने Ukraine पर 100 से अधिक मिसाइल से किया हमला, कीव में ब्लैकआउट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: खेरसान (Kherson) से वापसी के बाद रूस ने मंगलवार को एक बार फिर से यूक्रेन  पर भीषण हमला (Russia attacked Ukraine ) करते हुए एक के बाद एक 100 से अधिक मिसाइलें दागी है।

वहीं, यूक्रेन की ओर से तैनात एयर डिफेंस सिस्टम ने रूस के कई मिसाइलों (Missiles) को मार भी गिराया है।

रूसी हमले के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने आपातकालीन बिजली आपूर्ति (Emergency Power Supply) बंद करने (ब्लैकआउट) की घोषणा की। वहीं कीव स्थित दो आवासीय इमारतें को भी मिसाइलों से निशाना बनाया गया है।

Russia-Ukraine war

रूस ने ऊर्जा और अन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया जिसके तुरंत बाद राजधानी कीव सहित अन्य स्थानों पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्थिति को गंभीर बताते हुए देशवासियों से बिजली के उपयोग में कटौती करने का आग्रह किया।

Russia-Ukraine war

एयर डिफेंस सिस्टम ने कीव को निशाना बनाकर दागे कई मिसाइलों को मार गिराया

बिजली प्रदाता कंपनी DTEK ने राजधानी में आपातकालीन ब्लैकआउट (Emergency Blackout) की घोषणा की। अधिकारियों ने अन्य जगहों पर भी इसी तरह के कदमों की घोषणा की है।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शहर में एक आवासीय इमारत में एक शव मिला है। रूस ने इस इमारत को निशाना बनाया था।

Russia-Ukraine war

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को (Mayor Vitali Klitschko) ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार पेचेर्सक जिले में दो आवासी इमारतों को निशाना बनाया गया है।

एयर डिफेंस सिस्टम (Air Defense System) ने कीव को निशाना बनाकर दागे कई मिसाइलों को मार गिराया है। हमले के बाद से मेडिकल टीम और राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...