विदेश

बखमुत शहर पर तेजी से कब्जा कर रही रूसी सेना, जान बचाने के लिए पैदल भागने को मजबूर हुए लोग

कीव: रूस की सेना (Russian Army) ने यूक्रेन (Ukraine) से जारी युद्ध के बीच हमले एक बार फिर से तेज कर दिए हैं। रिपोर्ट (Report) के मुताबिक, रूसी सेना के बढ़ते दबाव के चलते बखमुत शहर के लोग अपना घर छोड़कर पैदल ही भागने को मजबूर हैं।

यूक्रेनी सेना (Ukrainian Army) लोगों को शहर से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में लगी हुई है। Russian Army ने धुंआधार हमले करके दोनेत्स्क प्रांत (Donetsk Province) में पुलों को नष्ट कर दिया है।

शहर के बाहर अस्थाई पुल को पार करते समय एक महिला की मौत हो गई और 2 पुरुष बुरी तरह से घायल हैं। Ukrainian Army के एक प्रतिनिधि ने बताया कि नागरिकों को बखमुत से बाहर गाड़ी से लेकर जाना खतरनाक हो गया है। ऐसे में लोगों को पैदल ही भागना पड़ रहा है।

रूस ने बनाया खतरनाक प्लान! बखमुत शहर पर तेजी से कब्जा कर रही रूसी सेना, जान बचाने के लिए पैदल भागने को मजबूर हुए लोग Russia made a dangerous plan! Russian army rapidly occupying Bakhmut city, people were forced to run on foot to save their lives

बखमुत मेन टारगेट रहा है

मास्को (Moscow) की ओर से आक्रमण में बखमुत (Bakhmut) महीनों से मेन टारगेट (Main Target) रहा है। यहां रूसी सैनिकों के साथ प्राइवेट वैगनर ग्रुप (Private Wagner Group) के लड़ाके भी हमलावर हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के सैनिक शहर के पास स्थित गांवों तक पहुंचने के लिए खुद ही अस्थायी पुलों का निर्माण भी कर रहे हैं। खारोमोव (Khromov) में स्थित 5 घरों में आग लगाए जाने की खबर भी सामने आई है।

बीते 36 घंटों में यूक्रेनी यूनिट्स (Ukrainian Units) ने खुद ही बखमुत के बाहर 2 महत्वपूर्ण पुलों को नष्ट कर दिया। इनमें से एक चासिव यार इलाके को जोड़ता था। रूसी की सेना को आगे बढ़ने से रोकने के मकसद से यह कदम उठाया गया।

रूस ने बनाया खतरनाक प्लान! बखमुत शहर पर तेजी से कब्जा कर रही रूसी सेना, जान बचाने के लिए पैदल भागने को मजबूर हुए लोग Russia made a dangerous plan! Russian army rapidly occupying Bakhmut city, people were forced to run on foot to save their lives

Russian Army बखमुत पर तेजी से कब्जा कर रही

रिपोर्ट के मुताबिक, Russian Army यूक्रेन के बखमुत पर तेजी से कब्जा करती जा रही है। Ukraine के सैनिक भी इसका मजबूती से जवाब दे रहे हैं मगर रूसी हमलों के आगे बेबश दिख रहे हैं।

अगर बखमुत पर पूरी तरह से मास्को (Moscow) का कब्जा हो जाता है तो पिछले सात महीनों में यह पहली बड़ी जीत होगी। रूसी सेना ने जैसे ही हमले तेज किए हैं वैसे ही शहर से Ukraine के कब्जे वाले मार्ग लगातार सीमित होते जा रहे हैं।

रूस ने बनाया खतरनाक प्लान! बखमुत शहर पर तेजी से कब्जा कर रही रूसी सेना, जान बचाने के लिए पैदल भागने को मजबूर हुए लोग Russia made a dangerous plan! Russian army rapidly occupying Bakhmut city, people were forced to run on foot to save their lives

बताया जा रहा है कि शहर के कई हिस्से खंडहर में तब्दील हो गए हैं। जिन इलाकों में कुछ लोग अभी भी ठहरे हुए हैं, उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker