Latest Newsविदेशरूस ने अपने परमाणु बलों को High Combat Alert पर रखा

रूस ने अपने परमाणु बलों को High Combat Alert पर रखा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ उत्तरी और प्रशांत बेड़े के जहाजों से लैस रूस की ग्राउंड यूनिट्स को हाई कॉम्बैट अलर्ट पर रखा गया है।

आरटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। आरटी ने बताया कि रूसी नौसेना में परमाणु मिसाइलों से लैस पनडुब्बियां शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि यह कदम रविवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा जारी आदेश के अनुसार उठाया गया है। पुतिन ने रूस के खिलाफ नाजायज प्रतिबंध और पश्चिमी अधिकारियों द्वारा आक्रामक बयान का उल्लेख किया।

हालांकि उन्होंने इस बारे में अधिक विस्तार से बात नहीं की।यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के जवाब में अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों सहित कई देशों ने रूस पर व्यापक प्रतिबंध लगाए हैं।

आरटी ने बताया कि इससे पहले, पुतिन ने रविवार को देश के परमाणु निवारक बलों को विशेष अलर्ट पर रखा था।इस कदम की घोषणा रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव के साथ पुतिन की बैठक के दौरान की गई।

पुतिन ने कहा, पश्चिमी देश केवल आर्थिक क्षेत्र में हमारे देश के खिलाफ अमित्र कार्रवाई ही नहीं कर रहे हैं। मैं उन नाजायज प्रतिबंधों के बारे में बोल रहा हूं जिनके बारे में सभी अच्छी तरह जानते हैं।

हालांकि, प्रमुख नाटो देशों के शीर्ष अधिकारी भी हमारे देश के खिलाफ आक्रामक बयान देते हैं। रूस के राष्ट्रपति ने बताया कि यह कदम नाटो के शीर्ष अधिकारियों द्वारा शत्रुतापूर्ण बयानबाजी के जवाब में आया है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...