HomeविदेशRussia Ukraine war :पूर्वी यूक्रेन के अहम शहर पर कब्जा करने का...

Russia Ukraine war :पूर्वी यूक्रेन के अहम शहर पर कब्जा करने का रूस ने किया दावा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: रूसी सेना ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्र स्थित लुहांस्क प्रांत (Luhansk Province) के अहम शहर पर कब्जा कर लिया है।

यह दावा रविवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु (Defense Minister Sergei Shoigu) ने किया है। रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन के पूरे डोनबास इलाके पर कब्जा करने के लक्ष्य के करीब पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक, रक्षामंत्री सर्गेई शोइगु ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को बताया है कि रूसी सैनिकों ने स्थानीय मिलिशिया के साथ मिलकर लिसिचांस्क शहर पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है।

रूस को भारी नुकसान हुआ

वहीं यूक्रेन के अधिकारियों ने तत्काल स्थिति स्पष्ट नहीं की है। यूक्रेन के लड़ाके गत कई हफ्तों से लिसिचांस्क शहर को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और अब रूस के मुकाबले उनकी स्थिति कमजोर हो रही है, जबकि पड़ोसी सिविएरोडोनेत्स्क (Svierodonetsk) पर एक हफ्ते पहले ही रूस का कब्जा हो चुका है।

लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदाई ने रविवार तड़के बताया था कि रूस की सेना यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क प्रांत में बचे आखिरी गढ़ पर कब्जा करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

गवर्नर ने कहा कि कब्जा करने वाले (रूस) ने अपनी सभी सेनाएं लिसिचांस्क शहर की ओर भेज दी हैं। वे शहर पर क्रूर हथकंडे के तहत हमला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रूस को भारी नुकसान (heavy loss to russia) हुआ है, लेकिन वे बढ़त बनाए हुए हैं। उनकी शहर में मौजूदगी बढ़ रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...