• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

Russia-Ukraine War : रूस ने कीव के टीवी टावर पर हवाई हमले का बचाव किया

3 years ago
ED-RAID

ED ने 800 करोड़ के GST घोटाले में 60 लाख जब्त, मास्टरमाइंड शिव कुमार देवड़ा रिमांड पर

6 hours ago
अवैध खटालों पर रांची नगर निगम की सख्ती, 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला

अवैध खटालों पर रांची नगर निगम की सख्ती, 24,000 रुपये का जुर्माना वसूला

6 hours ago
मोरहाबादी वेंडर मार्केट के लिए 27 मई को लॉटरी, बिरसा मुंडा के नाम पर रखने का प्रस्ताव

मोरहाबादी वेंडर मार्केट के लिए 27 मई को लॉटरी, बिरसा मुंडा के नाम पर रखने का प्रस्ताव

6 hours ago
डोरंडा पत्थर रोड विवाद में मंत्री इरफान अंसारी ने SSP से की बात, थानेदार दीपिका प्रसाद पर कार्रवाई का आदेश

डोरंडा पत्थर रोड विवाद में मंत्री इरफान अंसारी ने SSP से की बात, थानेदार दीपिका प्रसाद पर कार्रवाई का आदेश

7 hours ago
बाइक सवार अपराधियों ने छीनी सोने की चेन, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज

बाइक सवार अपराधियों ने छीनी सोने की चेन, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज

7 hours ago
बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीना, लोअर बाजार थाने में FIR दर्ज

बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीना, लोअर बाजार थाने में FIR दर्ज

7 hours ago
निकिता दत्ता और उनकी मां COVID-19 पॉजिटिव

निकिता दत्ता और उनकी मां COVID-19 पॉजिटिव

7 hours ago
सिपेट में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

सिपेट में डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

8 hours ago
हेमंत सोरेन की स्वीडन और स्पेन यात्रा पर 18 को होंगे रवाना

श्रावणी मेला की तैयारी के लिए 23 मई को CM हेमंत सोरेन की उच्चस्तरीय बैठक

23 hours ago
HAMMER

JPSC घोटाला : DSP शिव कुमार की अग्रिम जमानत पर CBI कोर्ट में सुनवाई टली, 23 मई को अगला डेट

23 hours ago
Weather

झारखंड में 27 मई तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

23 hours ago
PM मोदी ने झारखंड के तीन Modern रेलवे स्टेशनों का किया Virtual उद्घाटन

PM मोदी ने झारखंड के तीन Modern रेलवे स्टेशनों का किया Virtual उद्घाटन

23 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Friday, May 23, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

March 2, 2022

Russia-Ukraine War : रूस ने कीव के टीवी टावर पर हवाई हमले का बचाव किया

News Aroma Mediaby News Aroma Media
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A

मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि रूसी विमानों ने हवाई हमले में यूक्रेन की राजधानी स्थित मुख्य टीवी टावर को निष्क्रिय कर दिया।

इसके साथ ही कहा कि हमले में रिहायशी इमारतों को निशाना नहीं बनाया गया।

मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने हालांकि मंगलवार को किए गए हवाई हमले में मरने वालों की जानकारी नहीं दी और यह भी नहीं बताया कि करीब ही मौजूद हॉलोकॉस्ट पीड़ितों (द्वितीय विश्वयुद्ध में यहूदी नरसंहार) की याद में बने बाबी यार स्मारक को कितना नुकसान हुआ है।

RelatedPosts

अमेजन जंगल में फिर दिखा विशालकाय एनाकोंडा, वायरल वीडियो देख रूह कांप जाएगी

अमेजन जंगल में फिर दिखा विशालकाय एनाकोंडा, वायरल वीडियो देख रूह कांप जाएगी

May 19, 2025
जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैला, हार्मोन थेरेपी से इलाज की उम्मीद

जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैला, हार्मोन थेरेपी से इलाज की उम्मीद

May 19, 2025
आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत के तीन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत के तीन बड़े हमलों का था मास्टरमाइंड

May 18, 2025

उन्होंने कहा कि हमले का मकसद यूक्रेन के ‘सूचना आक्रमण’ की क्षमता को निष्क्रिय करना था।

वहीं, यूक्रेन के राज्य आपात सेवा ने बताया कि इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन ने दावा किया कि कुछ देर के बाद ही टेलीविजन स्टेशन को बहाल कर दिया गया।

कोनाशेंकोव ने दावा किया कि रूसी बलों ने दक्षिणी शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, तत्काल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

——–

मॉस्को, रूस के प्रमुख बैंक स्बरबैंक ने बुधवार को घोषणा की कि वह पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर यूरोपीय बाजार से अलग हो रहा है।

रूसी संवाद एजेंसी के मुताबिक? बैंक ने कहा कि यूरोप में उसके अनुषंगियों को ‘‘असामान्य रूप से कोष निकासी और कर्मचारियों एवं शाखाओं को खतरे’’का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि, उन्होंने खतरे की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रिया और चेक गणराज्य ने हाल में स्बरबैंक की यूरोप में गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

——–

बोस्टन (अमेरिका), क्रिप्टोकरंसी में लेन-देन पर नजर रखने वाली कंपनी इलिप्टिक ने बताया है कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन के सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को 3.38 करोड़ डॉलर का दान डिजिटल मुद्रा में मिला है जिनमें से एक तिहाई राशि अकेले मंगलवार को दान में मिली।

कंपनी के मुख्य वैज्ञानिक टॉम रॉबिन्सन ने बताया कि अधिकतर दान बिटकॉइन और इथर में दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन की सरकार ने पिछले सप्ताह ट्विटर पर दान देने की अपील की थी।

———

वाशिंगटन, बाइडन प्रशासन ‘‘केंद्रित सामरिक रणनीति’पर काम कर रहा है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि रूस क्रिप्टोकरंसी का इस्तेमाल पाबंदियों से बचने के लिए न कर सके। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी।

उन्होंने यह नहीं बताया कि कब इसकी घोषणा की जाएगी लेकिन कहा कि कई क्षेत्रों में से एक यह भी क्षेत्र है जिस पर बाइडन प्रशासन के अधिकारी विचार कर रहे हैं ताकि रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को और इधिक प्रभावी बनाया जा सके।

———

तोक्यो, जापानी इलेक्ट्रॉनिक एवं मनोरंजन कंपनी सोनी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी और सहायता समूह सेव दि चिल्ड्रेन के जरिये यूक्रेन को 20 लाख डॉलर की मानवीय सहायता दे रही है।

कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह रूस के सिनेमाघरों में ‘मॉरबियस’ सहित अपनी फिल्मों का प्रदर्शन नहीं करेगी। एक अलग बयान में जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका देश कीव स्थित अपने दूतावास को अस्थायी रूप से बंद कर रहा है और इसका कामकाज पश्चिमी यूक्रेन के लवीव से होगा।

——–

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने पहले ‘‘स्टेट ऑफ दि यूनियन’’ संबोधन में कहा कि यूक्रेन पर हमले के जवाब में अमेरिका सभी रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस के कुलीन वर्गों के अपार्टमेंट, नौकाओं को जब्त करने के लिए अमेरिका काम कर रहा है।

राष्ट्रपति ने अपने भाषण के पहले 12 मिनट को यूक्रेन को समर्पित किया।

उन्होंने इसकी कीमत अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी चुकाने की चेतावनी दी लेकिन साथ ही कहा कि बिना मूल्य चुकाए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रमकता को यूक्रेन में नहीं रोका जा सकता।

———

शिकागो, विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने कहा कि वह मॉस्को में अपने सभी प्रमुख परिचालन को स्थगित कर रही और अस्थायी रूप से कीव स्थित कार्यालय को बंद कर रही है।

कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि वह रूसी विमानन कंपनियों के लिए पुर्जों की आपूर्ति, मरम्मत और तकनीकी सहायता को भी स्थगित कर रही है।

——–

कीव, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके पास सबूत है कि रूस का साझेदार बेलारूस अपने सैनिकों को यूक्रेन में भेजने की तैयारी कर रहा है।

मंत्रालय ने फेसबुक पर जारी बयान में कहा कि बेलारूस के सैनिकों को लड़ाई के लिए तैयार की स्थिति में रखा गया है और उनका जमावड़ा यूक्रेन की उत्तरी सीमा है।

———

इर्विंग (टेक्सास, अमेरिका) एक्सोनमोबिल ने कहा है कि वह यूक्रेन पर रूसी सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर रूस में नयी परियोजनाओं पर निवेश नहीं करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह यूक्रेन के लोगों का समर्थन करती है जो ‘‘एक राष्ट्र के रूप में अपना भविष्य संवारना और अजादी की रक्षा करना चाहते हैं।’’

एक्सोनमोबिल जापानी, भारतीय और रूसी कंपनियों के कंसोर्टियम की ओर से सखालिन-1 परियोजना का परिचालन करती है। कंपनी ने कहा कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए वह सखालिन-1 वेंचर से निकलने का कदम उठाने के तहत परिचालन और विकास से हटने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

———

कीव, रूस द्वारा देर मंगलवार को किए गए हवाई हमलों की चपेट में राजधानी कीव से 140 किलोमीटर पश्चिम स्थित ज़ितोमिर के अस्पताल के नजदीक रिहायशी इलाके आए हैं। यह दावा शहर के मेयर सेरिह सुखोम्लिन ने फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में किया है।

यूक्रेन की आपात सेवा ने बताया कि हमले में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है जबकि तीन तीन घरों में आग लग गई। हमले में अस्पताल की खिड़कियां भी टूट गईं।

———

शिकागो, यूनाइटेड एयरलांइस ने बुधवार को बताया कि उसने अमेरिका से भारत के मुंबई और दिल्ली महानगरों के लिए जाने वाली उड़ानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल को बंद कर दिया है।

विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह कदम ‘‘अस्थायी’’है लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

Yes Bank Scam : अवंता ग्रुप के संस्थापक गौतम थापर की जमानत याचिका खारिज

Next Post

डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 75.77 पर बंद

Next Post

डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 75.77 पर बंद

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.