Latest Newsविदेशयूक्रेन पर गिरी रूस की मिसाइल, रेलवे स्टेशन से टकराई, 50 की...

यूक्रेन पर गिरी रूस की मिसाइल, रेलवे स्टेशन से टकराई, 50 की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: रूस के हवाई और जमीनी आक्रमण से शनिवार को यूक्रेन दहल गया। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने मिसाइल दागी हैं।

इस बीच रूस की मिसाइल के यूक्रेन के भीड़भाड़ वाले एक रेलवे स्टेशन पर टकराने से 50 लोगों की मौत हो गई।

इस रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग मौजूद थे। मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। शुक्रवार को हुए मिसाइल हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक इस आक्रमण के समय रेलवे स्टेशन महिलाओं और बच्चों से भरा हुआ था। यह लोग रूस के हमले से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे थे।

यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय के मुताबिक क्रामाटोर्स्क रेलवे स्टेशन की फोटो में हमले में मारे गए लोगों के शवों को जमीन पर एक रॉकेट के अवशेष के साथ तिरपाल से ढके हुआ दिखाया गया है।

हमले के समय स्टेशन के अंदर और आसपास करीब 4,000 नागरिक मौजूद थे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस की सेना पर जानबूझकर रेलवे स्टेशन पर हमला करने का आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि उसकी सेना इस तरह की मिसाइल का इस्तेमाल नहीं करती है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...