Latest Newsबिहारबेगूसराय-बरौनी के रास्ते चलेगी सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

बेगूसराय-बरौनी के रास्ते चलेगी सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय: बिहार से पंजाब और हरियाणा जाने वाले श्रमिकों के अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे (Railway) द्वारा 16 जून को स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेल द्वारा बेगूसराय-शाहपुरपटोरी-हाजीपुर-गोरखपुर-अम्बाला कैंट के रास्ते सहरसा से अमृतसर के लिए एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाया जाएगा। स्पेशल ट्रेन संख्या- 05577 सहरसा से 16 जून को सुबह 08.45 बजे खुलकर अगले दिन शाम पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी।

6 जून को सुबह 08.45 बजे खुलकर अगले दिन शाम पांच बजे अमृतसर पहुंचेगी

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन बेगूसराय (Begusarai) जिले के चार प्रमुख रेलवे स्टेशन बेगूसराय बरौनी बछवारा और लखमीनिया के अलावे सिमरी बख्तियारपुर, कोपरिया, मानसी, खगड़िया, विद्यापतिधाम,

मोहिउद्दीननगर, शाहपुर पटोरी, महनार रोड, देसरी, अक्षयवट राय नगर, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, छपरा, दुरौंधा, सिवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैकलगंज, बरेली, रामपुर,

मुरादाबाद, स्योहारा, नजीबावाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्बाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, ढंडारी कलां, लुधियाना, फिल्लौर, फागवारा, जलंधर सिटी एवं व्यास स्टेशनों पर रुकते हुए अमृतसर पहुंचेगी।

आम यात्रियों (Common travelers) को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए इस ट्रेन में सभी 22 डब्बे अनारक्षित श्रेणी के लगाए गए हैं।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...