झारखंड : सांसद विजय हांसदा के चचेरे भाई की रेलवे ट्रैक से मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहेबगंज: राजमहल सांसद विजय हांसदा के चचेरे भाई अजय हांसदा की साहिबगंज में शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना बरहड़वा रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर हुई।

सुबह लोगों ने शव देख आसपास के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद शव की पहचान अजय हांसदा के रूप में हुई।

सूचना मिलने के बाद बरहड़वा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच की।

विजय हांसदा के चाचा छट्ठू हांसदा के बेटे थे

एसडीपीओ प्रदीप उरांव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

अजय हांसदा सांसद विजय हांसदा के चाचा छट्ठू हांसदा के बेटे थे। गांव में ही रहते थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विजय हांसदा के शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे हैं।

Share This Article