Latest Newsझारखंडझारखंड : देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला के साथ...

झारखंड : देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला के साथ जेल में ये क्या हो गया?, जांच में जुटी पुलिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज: देह व्यापार (Sex Racket) के आरोप में साहिबगंज मंडल कारागार में बंद एक महिला की शनिवार शाम मौत हो गई। वह मिर्जा चौकी की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि महिला गत 31 मार्च को लोहंडा से देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई थी। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी पकड़ी गई थीं।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम जेल में उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके बाद जेल कर्मी उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी उपायुक्त रामनिवास यादव को दी गई। डीसी द्वारा तैनात मजिस्ट्रेट (कार्यपालक दंडाधिकारी) सविता की मौजूदगी में रविवार को मेडिकल बोर्ड ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। मौत की न्यायिक और मजिस्ट्रेट जांच भी होगी।

जेल में महिला की मौत के बाद रविवार को बंदी आक्रोशित हो गए। इसके बाद एसडीओ राहुल, आनंद के नेतृत्व में नगर थाना और जिरवाबाड़ी ओपी की पुलिस पहुंची। बंदियों को समझाया-बुझाया। इसके बाद सभी शांत हुए।

बेटी का आरोप : सच्चाई को छुपाने के लिए मां को मार डाला गया

उधर, मृतका की बेटी का आरोप है कि जेल के अंदर ही साजिश रचकर सच्चाई को छुपाने के लिए उसकी मां को मार डाला गया है।

उसकी मां बिल्कुल स्वास्थ थी। शाम सात बजे किसी ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजन के साथ अस्पताल पहुंची तो तबतक उसकी मां की मौत हो चुकी थी।

हालांकि जेल प्रशासन या संबंधित थाना पुलिस ने उसे मां के बीमार होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी । उधर, सदर अस्पताल में तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट कार्यपालक दंडाधिकारी सबिता सिंह की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया।

जेल में कम्पाउंडर ने दिया था इंजेक्शन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल सकेगी। मामले में बताया जा रहा कि महिला कैदी के शरीर में इंफेक्शन की कुछ समस्या थी।

इसके इलाज के लिए वह नियमित रूप से दवा ले रही थी। कल जेल के डॉक्टर से बात कर उसे कम्पाउंडर ने इंजेक्शन दिया था।

हालांकि सुई लेने के बाद शरीर में रियेक्शन हो जाने जाने से संभवत महिला बंदी की तबीयत शाम को अचानक ज्यादा खराब हो गई।

बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

31 मार्च को पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में किया था गिरफ्तार

गौरतलब हो कि जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के लोहंडा गांव से 31 मार्च को देर रात पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में तीन महिला और एक युवती को गिरफ्तार किया था।

पकड़ी गई तीन महिलाएं बिहार के भागलपुर जिला की रहने वाली थी जबकि एक महिला साहिबगंज की ही रहने वाली थी।

पुलिस को सूचना मिली तो उसने महिला पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो-तीन पुरुष भाग गए जबकि चार महिलाएं पकड़ी गई।

बताया जाता है कि एक महिला विगत एक माह से किराए पर मकान लेकर रह रही थी। वह बाहर से महिलाओं को बुलाती थी।

आरोप लगा था कि इनके जरिए देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। कमरों से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए थे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...