छेड़खानी के आरोपी युवक को गांववालों ने बंधक बनाकर दमभर पीटा, पुलिस ने…

उसकी हालत गंभीर हो गई, मामला सिंहभूम जिले के बोरियो थाना क्षेत्र की बिचपुरा पंचायत के चपगामा गांव का है। आरोपी का नाम खल्ला अंसारी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: नाबालिक लड़की का मुंह दबाकर छेड़खानी (Flirting) की कोशिश कर रहा था एक युवक। लड़की के शोर मचाने के बाद गांव वालों ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया।

उसके बाद दमभर पीटा। उसकी हालत गंभीर हो गई। मामला सिंहभूम जिले के बोरियो थाना क्षेत्र की बिचपुरा पंचायत के चपगामा गांव का है। आरोपी का नाम खल्ला अंसारी (Khalla Ansari) है।

वह इसी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि लड़की बकरी चराने के लिए गांव के बाहर निकली थी। इसी दौरान युवक ने उसे छेड़ने (Molest) का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी को छुड़ाया अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलते ही बोरियो थाना निरंजन कच्छप महिला पुलिस अधिकारी व BDO टुडू दिलीप (BDO Tudu Dilip) के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने युवक को ग्रामीणों ने बंधक को छुड़ा कर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में भर्ती करा दिया है। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article