Homeझारखंडपारा शिक्षकों को आगे बढ़ सहयोग करने के लिए संघ ने की...

पारा शिक्षकों को आगे बढ़ सहयोग करने के लिए संघ ने की अपील

Published on

spot_img

कहा- आंदोलन में हमेशा डटे रहे सभी पारा शिक्षकों को आगे बढ़ने के लिए हिम्मत देते रहे, आप सबके सहयोग की करते हैं उम्मीद।   

न्यूज़ अरोमा रांची: गंभीर बीमारी से जूझ रहे जिले के ओरमांझी प्रखंड में रहने वाले तेजतर्रार, क्रांतिकारी दिव्यांग पारा टीचर रंजीत कुमार राम रिम्स इमरजेंसी में भर्ती हैं।

उनके घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में रांची जिला पारा शिक्षक संघ ने रंजीत कुमार राम के इस बुरे हालात में उन्हें सहयोग करने की अपील की है।

जिला अध्यक्ष मो. शकील उर्फ भाईजान ने राज्य के सभी प्रखंड के पारा शिक्षक/शिक्षिकाओं से विनती की है कि आप सभी से जो बन पड़े उनके खाते में सहयोग राशि देने की कृपा करें।

ताकि वह बहुत जल्द हमारे बीच में स्वस्थ होकर आ जाएं और आंदोलन में हम सब का साथ दें, उनके पासबुक की छायाप्रति भेजी, जिसमें खाता नंबर है।

आंदोलन में हमेशा डटे रहे रंजीत कुमार राम

मो. शकील ने साथियों से आग्रह करते हुए कहा है कि रंजीत कुमार राम पूर्व में जिला प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वह शारीरिक रूप से पहले से ही दिव्यांग हैं, खड़े होकर चल पाने में असमर्थ हैं।

चलने में परेशानी होती है फिर भी उनके जज्बे को मैं सलाम करता हूं जिसने आंदोलन के दौरान इतिहास बनाया है।

जब-जब आंदोलन होता था चाहे वह प्रखंड स्तरीय हो जिला स्तरीय या राज्य स्तरीय हो, उन्होंने अपने को सबसे आगे रखा और हम लोगों ने देखा भी उनके जोश और जुनून को, पुलिस की लाठी, गोली या पानी की बौछार की परवाह किए बगैर हमेशा अगली पंक्ति में डटे रहे। सभी पारा शिक्षकों को आगे बढ़ने के लिए हिम्मत देते रहे।

इस तरह उनके खाते में राशे भेज सकते हैं

BANK OF BARODA, IRBA

RANJEET KUMAR RAM – Ac/N. – 26240100000473 – IFSC CODE – BARB0IRBAXX

रिम्स इमरजेंसी में गंभीर बनी है स्थिति

मो. शकील ने बताया कि रंजीत कुमार राम अपने शरीर के अंदर की बीमारी से ग्रसित होकर रिम्स में एडमिट हैं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें जॉन्डिस एवं लीवर की समस्या है, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, बात तक नहीं कर पा रहे हैं जब तक उनकी स्थिति में सुधार नहीं होता है तब तक रंजीत को इमरजेंसी में ही रखा जाएगा।

स्थिति में सुधार के बाद ही उनको बेड पर भेजा जाएगा। अब हम सब समझ सकते हैं कि उनकी स्थिति कितनी खराब होगी। ऐसे में हमारे सहयोग से उनकी मदद हो सके तो यह हमारे सौभाग्य की बात होगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...