HomeUncategorizedसंजीव कपूर होंगे Jet Airways के नए CEO

संजीव कपूर होंगे Jet Airways के नए CEO

Published on

spot_img

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ान भरने की तैयारी में है।

कंपनी ने संजीव कपूर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि कपूर जेट एयरवेज के साथ 4 अप्रैल, 2022 से कामकाज शुरू करेंगे।

कंपनी ने कहा कि जेट एयरवेज ने संजीव कपूर को सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ विपुल गुणतिलक को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के नियुक्त किया था।

जलान-कैलरॉक कंसोर्टियम के मुख्य साझेदार मुरारी लाल जालान ने कहा कि सीईओ संजीव और सीएफओ विपुल के साथ आने से जेट एयरवेज अपनी खोई प्रतिष्ठा फिर से हासिल करेगी।

उल्लेखनीय है कि कर्ज का बोझ बढ़ने के बाद जेट एयरलाइन ने अपना परिचालन अप्रैल 2019 में बंद कर दिया था। जेट एयरवेज को जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम ने नया जीवन दिया है।

जेट एयरवेज के पास फिलहाल 11 विमानों का बेड़ा है, जिसमें बोइंग 737- 777 और एयरबस A-330 जेट विमान शामिल हैं। जेट एयरवेज की शुरुआत 1990 के दशक में टिकटिंग एजेंट से आंत्रप्रेन्योर बने नरेश गोयल ने की थी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...