झारखंड में राजघराने के कुणाल शाहदेव हत्या का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: ईचागढ़ थाना क्षेत्र में राज परिवार सदस्य कुणाल शाहदेव (Kunal Shahdev) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है।

पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी गिड्डू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिड्डू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा के अलावा एक जिंदा गोली और बाइक भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार गिड्डू ने पुलिस के समक्ष हत्या की बात स्वीकार कर लिया है।

इस सम्बंध में एसपी आनंद प्रकाश ने बताया कि पुराने विवाद और वर्चस्व को लेकर कुणाल की हत्या की गई।

आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

चांडिल एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस काँफ्रेस में एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुणाल शाहदेव की हत्या के बाद एसडीपीओ चांडिल के नेतृत्व में इचागढ़ थाना प्रभारी, चौका थाना प्रभारी एवं सशस्त्र बलो की एक विशेष टीम का गठन कर 24 घंटे के अन्दर आरोपी को रांची के बुढ़मू से गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि जाँच एवं अनुसंधान से स्पष्ट हुई है कि इचागढ़ बाजार में वर्चस्व कायम रखने के लिए गिडू यादव ने षडयंत्र रचकर अपने सहकर्मियों के सहयोग से कुणाल शाहदेव की हत्या की।

मृतक कुणाल राज घराने से था और स्वभिमानी था और किसी के वर्चस्व को स्वीकार नहीं करता था। इसलिए गिडू यादव ने कुणाल शाहदेव की गोली मारकर हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि इस हत्या में और भी अपराधी शामिल है़ जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article