Latest NewsUncategorizedSBI का पहली तिमाही में मुनाफा 7% घटकर 6,068 करोड़ रुपये रहा

SBI का पहली तिमाही में मुनाफा 7% घटकर 6,068 करोड़ रुपये रहा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ सात फीसदी कम होकर 6,068 करोड़ रुपये रहा है। आय घटने से Bank का लाभ भी कम हुआ है।

SBI ने शनिवार को शेयर बाजारों (Stock Exchanges) को दी गई जानकारी में कहा कि एक साल पहले की अप्रैल-जून तिमाही में उसे 6,504 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

पहली तिमाही में उसकी एकल आधार पर आय

देश के सबसे बड़े Bank ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में उसकी एकल आधार पर आय घटकर 74,998.57 करोड़ रुपये रह गई जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 77,347.17 Crore Rupees थी।

बैंक का सकल गैर निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात पिछले वर्ष के 5.32 फीसदी से सुधरकर समीक्षाधीन तिमाही में 3.91 फीसदी हो गया। इसी तरह शुद्ध NPA भी पिछले वर्ष की जून तिमाही के 1.7 फीसदी से घटकर जून 2022 में 1.02 फीसदी हो गया।

समेकित आधार पर SBI का शुद्ध लाभ मामूली गिरावट के साथ 7,325.11 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष अप्रैल-जून (April-June) में यह 7,379.91 करोड़ रुपये था।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...