हजारीबाग में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: चौपारण NH-2 (Chauparan NH-2) स्थित दनुआ घाटी में गुरुवार को एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त (Scorpio Crashed) हो गयी, जिसमें ड्राइवर अनिल सिंह की मौत (Death) हो गयी जबकि रोशन सिंह, उनकी पत्नी मुस्कान सिंह, प्रीति सिंह, दीपक कुमार, संजीव कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को चौपारण के सामुदायिक अस्पताल (Community Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां से रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग पूजा कर मगध विश्वविद्यालय गया लौट रहे थे।

इसी बीच एक Truck ने स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे स्कॉर्पियो चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर (Dividers) से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Share This Article