JPSC : सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए प्रमाण पत्रों की जांच चार से सात तक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की अनुशंसा पर कॉमर्स, अर्थशास्त्र, संथाली एवं भूगोल विषय के 30 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य चार से सात जून (पांच जून, रविवार को छोड़कर) तक निर्धारित किया गया है।

यह जानकारी रांची विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव सह प्रवक्ता डॉ प्रीतम कुमार (Dr. Pritam Kumar) ने गुरुवार को दी।

उन्होंने बताया कि चयनित शिक्षक 11 बजे से शाम चार बजे के बीच कुलसचिव/ उपकुलसचिव कार्यालय में उपस्थित हो कर वेरिफिकेशन (Verification) का कार्य करवा सकते हैं।

उसके बाद एक सप्ताह के अंदर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को मेल के माध्यम से आज सूचना भेज दी गई है।

Share This Article