झारखंड

सहारा इंडिया में झारखंड के लोगों के जमा पैसे को दिलाए सेबी, हेमंत सरकार ने…

रांची:सहारा इंडिया  (Sahara India) में झारखंड के हजारों लोगों का पैसा जमा है और यह लौट नहीं रहा है। इसकी चिंता झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) को है।

इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने SEBI और सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटी (SEBI and Central Registrar of Cooperative Societies) को पत्र लिख है।

वित्त विभाग ने झारखंड के सभी निवेशकों की जिलेवार जानकारी SEBI और सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटी (SEBI and Central Registrar of Cooperative Societies) को दी है। कहां है कि झारखंड के लोगों के जमा पैसे को वापस कराया जाए।


सहारा इंडिया में झारखंड के लोगों के जमा पैसे को दिलाए सेबी, हेमंत सरकार ने…-SEBI got the money deposited by the people of Jharkhand in Sahara India, Hemant Sarkar…

हेल्प नंबर पर 9649 लोगों ने की है शिकायत

इस मामले में सरकार की ओर से सहायता के लिए जारी Help Number  पर झारखंड के 9649 लोगों ने शिकायत की है। इनका पैसा सहारा इंडिया में जमा है।

सर्वाधिक शिकायतें धनबाद, बोकारो और हजारीबाग से मिली हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा (Assembly) की कमेटी को भी इसकी सूचना दी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 30 मार्च 2023 को केंद्र को आदेश दिया था कि सहारा-सेबी विवाद में जमा 24,979 करोड़ रु. में से 5,000 करोड़ रु. निवेशकों को लौटाए जाएं।

झारखंड में किस जिले से कितनी शिकायतें

धनबाद (Dhanbad) से 1859, बोकारो 1385, रांची 1053, गिरिडीह 947, देवघर 609, हजारीबाग 587, पूर्वी सिंहभूम 308, प. सिंहभूम 74, सरायकेला 160, पलामू 434, गढ़वा 265, लातेहार 113, रामगढ़ 260, कोडरमा 197, चतरा 230, दुमका 172, गोड्‌डा 281, पाकुड़ 105, जामताड़ा 161, साहिबगंज 122, गुमला 145, खूंटी 54 और सिमडेगा से 70 शिकायतें मिली हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker