Latest Newsझारखंडरांची में यहां एक घर में लोगों के बैठक करने पर सुरक्षा...

रांची में यहां एक घर में लोगों के बैठक करने पर सुरक्षा बल अलर्ट, रेपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मेन रोड (Main road) में 10 जून को हुए उपद्रव के बाद से हर दिन सुरक्षा बलों को कानून व्यवस्था बनाए रखने में दो-चार होना पड़ रहा है।

उपद्रव के चार दिन बाद सोमवार को लोअर बाजार थाना क्षेत्र में गुदड़ी चौक के पास एक समुदाय विशेष के लोगों की ओर से भीड़ जमा करने की खबर मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल के जवान में हरकत में आ गए।

Security force alert, Rapid Action Force had to be called after people meeting in a house here in Ranchi

सुरक्षा बलों (Security Forces) को सूचना मिली कि बाहर से आए कुछ लोग यहां पर एक घर में बैठक कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां जाकर लोगों को बैठक करने रोक दिया। इस पर उस घर में मौजूद लोगों ने पुलिस के सामने हंगामा शुरू कर दिया।

रेपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा

मामला बिगड़ता देखकर आनन-फानन में रेपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force) को मौके पर बुला लिया गया। इसके अलावा डीएसपी और थानेदार भी मौके पर पहुंच गए और घरों में बैठक कर रहे लोगों को अपने-अपने घरों में जाने की हिदायत दी।

यह सुनकर कुछ लोग पुलिस को ही वहां से जाने के लिए कहने लगे। हालांकि भीड़ को वहां से हटा दिया गया और वहां सुरक्षा की तैनाती कर दी गई।

Security force alert, Rapid Action Force had to be called after people meeting in a house here in Ranchi

कर्बला चौक की बंद हैं दुकानें

कर्बला चौक के समीप प्रशासन का आदेश होने के बाद भी दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोलीं। प्रशासन का आदोश है कि दोपहर एक बजे के बाद पांच बजे तक दुकान खोल सकते हैं।

दूसरी ओर मेन रोड में एक बजे के बाद कई दुकानें खुलीं। पुलिस का कहना है कि लोगों को समझा बुझा कर दुकान खोलने के लिए कहा जा रहा है।

 

दो उपद्रवियोे की हो चुकी है मौत

बता दें कि 10 जून को रांची के मेन रोड में जुमे की नजाम के बाद काफी संख्या में उपद्रवियों ने पुलिस, आम लोगों, दुकानों और वाहनों पर पथराव कर दिया था।

इसमें प्रशासन की ओर से कुछ नामजद समेत हजारों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

इस उपद्रव में कई पुलिसकर्मी (Policeman) और अधिकारी घायल हो गए थे। जबकि दो उपद्रवी गोली लगने से जान गंवा चुके हैं। एक की हालत नाजुक बताईजा रही है।

spot_img

Latest articles

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

खबरें और भी हैं...

सुदेश महतो ने अमर शहीद तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

रांची : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को अमर शहीद बाबा तिलका मांझी...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...