Homeझारखंडझारखंड में उग्रवाद प्रभावित इलाके के जंगलों में हेलीकॉप्टर उड़ता देख सुरक्षाबल...

झारखंड में उग्रवाद प्रभावित इलाके के जंगलों में हेलीकॉप्टर उड़ता देख सुरक्षाबल चौकन्ना, तेजी से सर्च अभियान जारी

spot_img
spot_img
spot_img

गिरिडीह: उग्रवादियों का गढ़ माने जाने वाले जिले के पीरटांड़ के पालगंज के पास एक हेलीकॉप्टर के उड़ने और पेड़ों के पास आने की खबर के बाद पुलिस प्रशासन और सुरक्षाबलों (Security forces) में हड़कंप मच गया है।

मामले का पता चलते ही CRPF तेजी से हेलीकॉप्टर का पता लगाने में जुटी हुई है। सुरक्षा बल पारसनाथ के पास भी सर्च अभियान चला रहे हैं।

हालांकि नक्सलियों (Naxalites) के होने की आशंका में अभियान को चलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस को अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

सर्च अभियान में मिला था नक्सली पोस्टर

सुरक्षाबल इस बात का पता लगा रहे हैं प्लेन के यहां पर भ्रमण करने का कारण क्या है। यह भी जांच की जा रही है कि प्लेस से आसपास के गांवों में कोई संदेहास्पद सामान तो नहीं गिराया गया है।

इस मामले पर गुरुवार की सुबह ASP अभियान बताया कि प्लेन या चौपर क्रैश नहीं हुआ है, लेकिन ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक जहाज देखा था।

जहाज जंगल के नजदीक तक पहुंचा था, अब जहाज के इलाके में आने का उद्देश्य क्या था यहा पता लगाया जा रहा है।

बताया कि कल सर्च अभियान में नक्सली पोस्टर (Naxalite poster) मिला था, दो लोगों से पूछताछ भी की गई है. पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है।

खबर फैलते ही शुरू हुई जांच

खबर है कि बुधवार को यहां हवाई जहाज या चौपर के देखे जाने इसके बाद चौपर के गिरने की खबर फैली थी। पालगंज (Palganj) व उससे सटे कई गांव के लोग यही बात कह रहे थे।

यह सूचना जब पुलिस तक पहुंची तो दलबल के साथ अधिकारी पहुंचे और देर शाम तक सर्च चलाया। उल्लेखनीय है कि पीरटांड़ का पूरा इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है।

इस इलाके में कई बड़े कुख्यात इनामी नक्सलियों का घर भी है। बहरहाल, पुलिस और सुरक्षा बल अब इस बात का पता लगा रहे हैं कहीं ये हेलीकॉप्टर (Helicopter) नक्सलियों को हथियार आदि तो पहुंचाने नहीं आया था। फिलहाल सुरक्षा बल इस पर नजर बनाए हुए हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...