HomeUncategorizedअब लीजिए, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का आधार कार्ड निकला फर्जी, तीन...

अब लीजिए, पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का आधार कार्ड निकला फर्जी, तीन लोग…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) के मामले में फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhar Card) बनवाने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

साथ ही पुलिस ने उनसे Aadhar Card बनाने वाले कई सामान भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए लोग सचिन के एक रिश्तेदार के रिश्तेदार हैं। इन्‍हें बुलंदशहर के अहमदगढ़ के जनसेवा केंद्र से हिरासत में लिया गया है।

किसने की थी सचिन की मदद?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रबूपुरा के रहने वाले एक लड़के ने सचिन की मदद की थी। पुलिस ने उस लड़के समेत बुलंदशहर के अहमदगढ़ के जनसेवा केंद्र संचालक दो भाइयों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस और यूपी ATS को शक है कि इन्हीं फर्जी आधार कार्ड की मदद से सीमा ने नेपाल से भारत में एंट्री की थी।

झूठ बोलकर मकान किराए पर लिया

सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई सचिन की निशानदेही पर ही हुई है। रबूपुरा के अंबेडकर नगर निवासी मकान मालिक से जब पूछताछ हुई, तो उसने जानकारी दी कि सचिन ने उन्हें सीमा को अहमदगढ़ निवासी बता कर ही कमरा किराए पर लिया था। उसने कहा था कि उसकी रिश्तेदारी में रहने वाली महिला से शादी हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां गहनता से छानबीन कर रही है।

उधर, दूसरी तरफ रविवार को भी सीमा की तबीयत खराब रही और मीडिया से उसने दूरी बनाए रखा। सचिन के घर वालों ने भी सचिन की तबीयत खराब होने का हवाला देकर उससे भी किसी को नहीं मिलने दिया।

50 दिन छुपकर फर्जी ढंग से रही थी सीमा

दरअसल बिना VISA  के पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के रबूपुरा पहुंची सीमा 50 दिन छुपकर फर्जी ढंग से रही थी और यहां पर उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया था।

इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस उस आधार कार्ड (Aadhar card) बनवाने वाले लोगों की तलाश कर रही थी। सचिन और सीमा से अभी तक हुई पूछताछ में फिलहाल उसके जासूस हाेेेने के ठोस सबूत तो नहीं मिले हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...