HomeUncategorizedसपा के वरिष्ठ नेता आजम और उनके बेटे ने ली विधानसभा सदस्य...

सपा के वरिष्ठ नेता आजम और उनके बेटे ने ली विधानसभा सदस्य पद की शपथ

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक आजम खां( Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने सोमवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में विधानसभा सदस्य के पद की शपथ ली।

आजम खां अपने बेटे रामपुर के स्वार टांडा से समाजवादी पार्टी के विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ सोमवार को लखनऊ पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इसके बाद आजम खां अपने बेटे के साथ आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भी भाग लेंगे।बीते दिनों जेल से बाहर आए आजम खान जेल में रहने के चलते अपने विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे।

आजम खां बेटे के साथ आज विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे

उनके विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर लगातार संशय बना हुआ था। लेकिन रविवार देर रात्रि में आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ लखनऊ पहुंचे।आजम खां लगभग सवा दो साल तक सीतापुर की जिला जेल में बंद थे।

सुप्रीम कोर्ट से 19 मई को अंतरिम राहत मिलने के बाद 20 मई को जेल से बाहर निकले आजम खां लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी विधनमंडल दल(Samajwadi Party Legislature Party) की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के सदस्य आज से शुरू हो रहे विधानमंडल के बजट सत्र में पहली बार नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के तहत संचालित हो रही कार्यवाही का हिस्सा बनेंगे।

वर्ष 2022 के साथ ही आज से अठारहवीं विधान सभा का भी पहला सत्र होगा। सत्र में राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित कराएगी।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...