कंपनी परिसर में ही उद्यमी ने फांसी लगाकर दे दी जान, कर्ज के बोझ तले…

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कंपनी बंद थी, शुक्रवार की रात वे कंपनी गए थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : शुक्रवार की रात को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र (Adityapur Industrial Area) के उद्यमी बिपिन कुमार सिंह (Entrepreneur Bipin Kumar Singh) ने कंपनी परिसर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

RIT थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि कंपनी परिसर (अरिहंत इंडस्ट्रीज) में Dead Body  मिली है।

मृतक की उम्र करीब 54 साल है। मृतक ने कंपनी को अपने साले के साथ Bank Auction में खरीदा था। वाह कर्ज के बोझ तले दबे थे। उनके तीन पुत्र हैं।

कर्ज के कारण बंद थी कंपनी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कंपनी बंद थी। शुक्रवार की रात वे कंपनी गए थे। लौटे नहीं तो देर रात परिजन उन्हें देखने गए तो फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले।

फौरन TMH ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार कर्ज के पैसे वापस मांगे जाने के कारण वे तनाव में रहते थे।

Share This Article