शादी करना पड़ा महंगा!, बोकारो में लगा युवक का रिश्ता और शादी हजारीबाग में, पुलिस ने भेजा जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: शादी का रिश्ता किसी से ओर शादी किसी और से करना युवक को महंगा पड़ा। इस घटनाक्रम के बाद युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। मामला पेटरवार प्रखंड का है।

इसी पंचायत के कोह गांव निवासी शिव पूजन रजवार के पुत्र अजित रजवार के शादी का रिश्ता इसी पंचायत के काटम कुल्ही निवासी स्व. दिनेश रजवार के पुत्री के साथ हुई थी।

और इसी 17 अप्रैल को शादी होनी थी। लड़की के घरवालों ने 32 हजार रुपये में शादी करने की बात पक्की कर ली थी।

लेकिन ऐन मौके पर उक्त युवक ने हजारीबाग जिले के चंदौल गांव की एक युवती से शादी कर ली और घर वालो की डर से थाना पहुंच कर पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की।

शादी करना पड़ा महंगा!, बोकारो में लगा युवक का रिश्ता और शादी हजारीबाग में, पुलिस ने भेजा जेल

ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया

बताया जाता है कि कोह गांव के उक्त युवक ओर कुसुम टिकरा गांव की युवती दोनों जंगल में बकरी चराने के लिए जाया करते थे।

इसी क्रम में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और लगातार तीन वर्षों तक युवक द्वारा लड़की का शारीरिक शोषण किया जाता रहा।

इसी दौरान बीते 22 मार्च को ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

पंचायत कर युवक को उक्त लड़की से शादी करने के लिए राजी किया

कोह गांव के पूर्व मुखिया सिन्हा लाल रजवार ने पंचायत कर युवक को उक्त लड़की से शादी करने के लिए राजी किया और इसी महीने की 17 अप्रैल को शादी करने का दिन रखा गया।

इसी बीच युवक गांव से भाग गया और दूसरी लड़की से शादी कर गांव लौटा। इस बात की जानकारी जब भुक्तभोगी लड़की को हुई तो उसने पेटरवार पुलिस को एक आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेटरवार थाना कांड संख्या 55/ 2022 भादवि की धारा 417, 493, 376 के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया है।

Share This Article