Latest Newsझारखंडइस साल 26 सितंबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, तैयारियां शुरू

इस साल 26 सितंबर से शुरू होगा शारदीय नवरात्र, तैयारियां शुरू

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : इस साल शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri) सोमवार, 26 सितंबर से आरंभ हो रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर में प्रतिमा निर्माण और पंडाल निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों (Durga temples) की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है। अगले माह पांच अक्टूबर को विजयादशमी (Dussehra) का त्योहार मनाया जाएगा।

इस साल गज (हाथी) पर होगा मां दुर्गा का आगमन एवं प्रस्थान

दुर्गा पूजा के संबंध में पंडित रामदेव पाण्डेय ने बताया कि इस साल Maa Durga  का आगमन एवं प्रस्थान गज (हाथी) पर होगा जो अच्छी वर्षा का संकेत है।

यह किसानों (Farmers) के साथ-साथ देश को समृद्धि प्रदान करने में अहम योगदान देगा। शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्र सर्वोत्तम समय माना जाता हैं। इसमें भी शारदीय नवरात्र का सर्वाधिक महत्व है।

 

जानिए किस दिन मां के किस स्वरूप की होगी पूजा

26 सितंबर (सोमवार) : पहला दिन – मां शैलपुत्री पूजा

27 सितंबर (मंगलवार) : दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी पूजा

28 सितंबर (बुधवार) : तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा पूजा

29 सितंबर (गुरुवार) : चौथा दिन – मां कुष्मांडा पूजा

30 सितंबर (शुक्रवार) : पांचवां दिन – पंचमी, मां स्कंदमाता पूजा

01 अक्टूबर ( शनिवार) : छठा दिन – षष्ठी, माता कात्यायनी पूजा

02 अक्टूबर (रविवार) : सातवां दिन – सप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

03 अक्टूबर (सोमवार) : आठवां दिन – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा

04 अक्टूबर (मंगलवार) : नौवां दिन – महानवमी, मां सिद्धिदात्री का पूजा, हवन, शारदीय नवरात्रि का पारण, 05 अक्टूबर (बुधवार) 10वां दिन – दशमी, दुर्गा विसर्जन और विजयादशमी (Dussehra)

पंडित रामदेव पाण्डेय (Ramdev Pandey) ने बताया कि इस वर्ष नवरात्र कलश स्थापना अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 26 सितंबर सोमवार को है। इस बार मां का आगमन एवं प्रस्थान शुभ संकेत है।

सभी समाजिक, प्राकृतिक आपदाओं से मां दुर्गा उबारती हैं। पंडित रामदेव पाण्डेय जी ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र में वर्षा होने की प्रबल संभावना है जो काफी अच्छा संकेत है।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...