HomeUncategorizedआपसी अंतर्कलह से गिरेगी शिंदे-फडणवीस सरकार: शरद पवार

आपसी अंतर्कलह से गिरेगी शिंदे-फडणवीस सरकार: शरद पवार

Published on

spot_img

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा कि शिंदे-फडणवीस सरकार आपसी अंतर्कलह से गिर जाएगी। इसलिए उन्होंने राकांपा विधायकों को चुनाव की तैयारी करने का आदेश दिया है।

शरद पवार मंगलवार को मुंबई में राकांपा विधायकों तथा पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता को प्राप्त करने की कोशिश ताकत देने वाली हो सकती है लेकिन लोग इसे देख रहे हैं।

इस समय भले ही कोई नहीं बोल रहा है, लेकिन समय आने पर जनता इस तरह से सत्ता हासिल करने वालों को सबक सिखाये बिना नहीं रहती।

आज जो लोग कई राज्यों की गैर भाजपा सरकारों को बर्खास्त कर रहे हैं, देर-सबेर जनता उनकी सत्ता जनता बर्खास्त किए बिना नहीं रहेगी।

शरद पवार ने आपातकाल (emergency) की याद दिलाते हुए साफ किया कि 1977 में इंदिरा गांधी को भी हार का सामना करना पड़ा था। शरद पवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ढाई साल तक लोगों की मुश्किलों में शामिल होकर संघर्ष करने की अपील की है।

शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी पर संसदीय लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है। इसी तरह का काम मध्य प्रदेश हुआ और अब कि महाराष्ट्र में इसी तरह से लोकतंत्र पर हमला किया गया, यह सभी ने देखा है।

सभी को आगामी चुनाव की तैयारी करनी चाहिए : शरद पवार

वे लोकतांत्रिक तरीके से आए लोगों को दरकिनार कर सत्ता को अपने हाथ में रखने की कोशिश कर रहे हैं। यह सत्ता का दोष है।

अगर सत्ता केंद्रीकृत (power centralized) होती है तो वह एक तरफ जाती है और सत्ता का अगर विकेंद्रीकरण होता है तो वह कई लोगों के पास जाती है। इसके लिए ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने कभी भी इनका प्रयोग नहीं किया था।

राजनीतिक आतंक पैदा किया जा रहा है। इसलिए आज सभी के लिए संघर्ष का समय है। उन्होंने कहा कि इतनी विपरीत स्थितियों में भी राकांपा विधायक नहीं टूटे, यह सुखद ही है।

इसलिए सभी को आगामी चुनाव की तैयारी करनी चाहिए, जिससे राकांपा विधायकों (NCP MLAs) की संख्या दोगुनी हो सके।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...