दुमका सेंट्रल जेल के बीमार कैदी की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: केंद्रीय कारा (Central Jail) के इलाजरत बंदी प्रधान मुर्मू (Bandi Pradhan Murmu) (51) की फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका में सोमवार की सुबह मौत हो गई।

मृतक गोपीकांदर के खैरीबाड़ी गांव का रहने वाला था। दो साल से हत्या (Murder) के आरोप में जेल में बंद था। दंडाधिकारी की मौजूदगी में नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

जेल प्रशासन के अनुसार प्रधान को वर्ष 20 में गोपीकांदर में एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उम्र अधिक होने के कारण बीमारियों से ग्रस्त था।

पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया

नवंबर माह में उसे अचानक उल्टी और दस्त होने लगे तो कैदी वार्ड (Prisoner Ward) में भर्ती कराया गया। इलाज से ठीक होता और फिर यही बीमारी होने लगती। सुबह अचानक उसने दम तोड़ दिया।

उसे अभी हत्या के आरोप में सजा नहीं सुनाई गई थी। सूचना मिलते ही कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत यादव व नगर थाना के एएसआइ कौशलेंद्र सिंह व विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे।

पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव (Dead Body) को परिजनों को सौंप दिया गया।

TAGGED:
Share This Article