सिमडेगा में पूर्व मुखिया ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: जिले में अरानी पंचायत की पूर्व मुखिया शांति टेटे ने गुरुवार को कीटनाशक पीकर की आत्महत्या कर ली।

बतौर मुखिया वह वित्तीय अनियमितता के आरोप में फंस गई थीं। इस मामले में जांच के बाद दोषी मानते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पति रविंद्र टेटे भी इस मामले में आरोपी बनाए गए थे। वह फिलहाल फरार चल रहे हैं।

पति-पत्नी के खिलाफ तत्कालीन बीडीओ बंधन लौंग ने इंदिरा आवास की राशि के गबन का आरोप लगाते हुए सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसके बाद पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की गांव में एक महिला का शव बरामद हुआ है।

शव के पास से कीटनाशक दवा दिख रही है। इसके बाद सदर थाना प्रभारी दयानन्द कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। इसमें महिला की पहचान हो गई।

पुलिस ने बताया कि उसके पास से एक यात्री बस का टिकट मिला है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वह रांची से घर आ रही थी।

इसी दौरान घर से कुछ दूर पहले ही सरईपानी जंगल स्थित खलकु गहरा नाला के पास कीटनाशक पी कर आत्महत्या कर ली। उसके पास से आधार कार्ड से मिला।

इससे उसकी पहचान हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसा लगाता है कि मानसिक तनाव में आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

Share This Article