Homeझारखंडसिमडेगा में जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर मार डाला

सिमडेगा में जंगली हाथी ने लड़की को कुचलकर मार डाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: बांसजोर थाना इलाके के टेंगरा टुकु गांव में जंगली हाथी (Wild Elephant) ने एक लड़की को कुचलकर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

ग्रामीणों का कहना है कि रविवार देर रात जंगली हाथी बांसजोर थाना इलाके के टेंगरा टुकु गांव पहुंचा। गांव में एडमन जोजो (Admon Jojo) के घर को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

घर को छतिग्रस्त करने के बाद Admon Jojo की बेटी कुलवंती जोजो को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। परिवार के अन्य लोगों ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई।

पुलिस को शव नहीं उठाने दे रहे हैं ग्रामीण

घटना की सूचना मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर एनोस एक्का ने उपायुक्त अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) से बात की।

घटनास्थल पर ग्रामीण वन विभाग (Forest department) को बुलाने पर अड़े हुए हैं। वहीं घटनास्थल पर मौजूद बांसजोर पुलिस को ग्रामीण शव नहीं उठाने दे रहे हैं। पूर्व मंत्री एनोस एक्का का कहना है कि वन विभाग घटनास्थल पर पहुंचे।मृतक के परिवार को 25000 मुआवजा राशि दे। इसके बाद ही शव को उठाने दिया जाएगा।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश ह। ग्रामीणों का कहना है जब तक मुआवजा राशि नहीं मिलती तब तक शव को उठाने नहीं दिया जाएगा।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...