रांची में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में छह गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नरकोपी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म (Rape) का प्रयास करने, गाली गलौज करने और मारपीट करने के मामले में नाबालिग सहित छह लोगों को पकड़ा है।

गिरफ्तार आरोपितों में गुमला निवासी अरबाज आलम, जसीम खान, मीर गुफरान, सकलेन खान ,मीर अरफाज शामिल है। जबकि मामले में एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से दो बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम (Rural SP Naushad Alam) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गत 10 जुलाई को लोहरदगा के भंडरा रथ मेला देखकर नाबालिग अपने दोस्त के साथ अपने गांव लौटने के क्रम में आश्रम मोड़ के नजदीक गुमला चट्टी रोड के किनारे मठ पहाड़ के पास फोटो खिंचवाने गई थी। फोटो खिंचवाने के बाद जब नाबालिग अपने घर लौटने लगी।

पांच लोगों को गिरफ्तार किया

उसी क्रम में अचानक दो बाइक पर सवार छह लड़के वहां पर आ गए। नाबालिग को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग का कपड़ा पढ़ते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इसी दौरान नाबालिग का दोस्त जोर जोर से चिल्लाने लगा तो नजदीक के गांव खुखरा के लोग वहां आ गए और मामले की जानकारी थाने को दी।

SP ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) घटना स्थल पर पहुंची और नाबालिग को मुक्त कराते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया।

Share This Article