HomeUncategorizedइन 5 राशियों के लोग रहें सावधान!, कल लगेगा साल का आखिरी...

इन 5 राशियों के लोग रहें सावधान!, कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस साल कार्तिक (Kartik) महीने में दो ग्रह (Planets) का योग घटित होने जा रहा है।

प्रथम खंड ग्रास सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 25 अक्तूबर को व दूसरा खग्रास चंद्रग्रहण आठ नवंबर के दिन घटित होगा। यह दोनों ही ग्रहण भारत में दिखाई देंगे।

इस खंडग्रास सूर्य ग्रहण का स्पर्श दोपहर 2:28 पर रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम 4:30 बजे रहेगा और ग्रहण का समाप्ति काल शाम 6:32 मिनट 16 सेकंड पर रहेगा। ग्रहण का पर्व काल 4 घंटे 3 मिनट 56 सेकंड का होगा।

इसका सूतक काल 25 अक्तूबर सूर्योदय से पहले रात्रि 2:30 बजे प्रारंभ होगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों (Zodiac Signs) पर पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि (Zodiac Sign) वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

horoscope Dail

सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशि वाले जातकों के जीवन पर पड़ेगा

25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) की खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। इसी दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) भी है। गोवर्धन पूजा के दिन लगने वाले इस सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशि (Zodiac Signs) वाले जातकों के जीवन पर पड़ेगा। वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव रहेगा। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार चलिए जानते हैं किन राशि वाले लोगों को सूर्य ग्रहण के समय सावधान रहना चाहिए…

वृषभ राशि

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के (Astrology) अनुसार, वृष राशि (Taurus) वाले लोगों को ये सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) परेशानियां दे सकता है। इस राशि वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि

मिथुन राशि (Gemini) वाले जातकों को यात्रा करते समय सावधानी रखनी चाहिए। नौकरी या व्यापार में कुछ बदलाव हो सकता है। ये बदलाव आपके लिए सही नहीं रहेगा। ऐसे में इस समय सोच-समझकर फैसला लें। आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि

कन्या राशि (Virgo) वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) शुभ नहीं है। ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, वे इस दौरान अहम निर्णय न ही लें, तो बेहतर है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे।

तुला राशि

तुला राशि

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) के समय सूर्य तुला राशि (Libra) में ही रहेंगे। ऐसे में ग्रहण का सबसे ज्यादा असर तुला राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। इस दौरान इन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हृदय रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि (Scorpio) वालों के लिए भी ये सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) सही नहीं है। आपके आय में कमी आ सकती है। धन हानि हो सकती है। आपकी वाणी सही नहीं रहेगी। गलत बोलचाल नुकसान कर सकता है। परिवार में तनाव हो सकता है।

Disclaimer : ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News Aroma उत्तरदायी नहीं है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...