देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा में कुछ बदलाव लागू, इंडिगो प्रबंधन ने जारी की…

इंडिगो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से पटना के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: आज से यानी 1 जून से देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) से विमान सेवा (Airline) में कुछ बदलाव किया गया है।

इंडिगो प्रबंधन (Indigo Management) से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से पटना के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी।

देवघर से रांची के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी। पूर्व में रांची के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट थी। दोनों फ्लाइट की Timing पहले जैसी रहेगी। Deoghar Airport से हर दिन कोलकाता और दिल्ली के लिए Flight होगी।

बदले हुए दिन के अनुसार विमान सेवा

सोमवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता

मंगलवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता

बुधवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता

गुरुवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता

शुक्रवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता

शनिवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता

रविवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता

Share This Article