HomeUncategorizedफिल्म डबल एक्सएल से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी

फिल्म डबल एक्सएल से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक जारी

Published on

spot_img

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म ‘डबल एक्सएल (Double XL’) इन दिनों चर्चा में है। शुक्रवार को फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का (Sonakshi Sinha) फर्स्ट लुक मेकर्स ने जारी किया है।

फर्स्ट लुक में सोनाक्षी वाइट कलर की शर्ट (Sonakshi White Color Shirt) और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर का लॉन्ग श्रग भी (Long Shrug) पहना हुआ है। वह एक टेबल पर बैठी हुई है और उनके हाथ में इंची टेप है।

वहीं सोनाक्षी के आस पास कुछ कपड़े टंगे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है सोनाक्षी (Sonakshi) इस फिल्म में फीमेल बूटिक (Female Boutique) चलाने वाली के किरदार में नजर आने वाली हैं।

महिलाओं की फिगर को लेकर लोगों की गलत सोच

उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और हुमा कुरैशी इस फिल्म में बॉडी शेमिंग (Body Shaming) करने वालों की क्लास लगाती नजर आएंगी।

फिल्म में महिलाओं की फिगर को लेकर लोगों की गलत सोच (Wrong Thinking) और उसे सुंदरता का पैमाना मानने वाले उनके नजरिये पर कड़ी चोट की जायेगी।

फिल्म में हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा जहीर इकबाल, महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अजीज संयुक्त रूप से इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। ‘डबल एक्सएल’ 4 नवंबर,2022 को सिनेमाघरों में (Movie House) दस्तक देगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...