CPL में गेल के शॉट से टूटा साइटस्क्रीन का शीशा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमैका: वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में अपने आक्रामक अंदाज में दिखे।

गेल ने यहां केवल 12 रनों की पारी खेली और इस दौरान एक छक्का लगाकर शीशा ही तोड़ दिया।

गेल ने ओशेन थॉमस की गेंद पर यह छक्का लगाया। गेल की टीम सेंट किट्स एंड नेविस ने इस मुकाबले में बारबाडोस रॉयल्स को 21 रन से हराया।

वॉर्नर पार्क में खेले गए इस मुकाबले में गेल सेंट किट्स टीम की ओर से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे।

उन्होंने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगाया जो सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर शीशे पर लगा।

इससे शीशा टूट गया। उनका एक वीडियो भी सीपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

इसके बाद पारी के पांचवें गेल ने बारबाडोस के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर एक बड़ा छक्का लगाया।

इस मैच में सेंट किट्स टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए। किट्स की ओर से शेरफेन रदरफोर्ड ने 43 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

उनके अलावा कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 35 गेंदों पर एक चौके और 4 छक्कों की बदौलत 47 रन बनाए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए बारबाडोस टीम 7 विकेट पर 154 रन ही बना पाई। शाई होप ने 44 रन रन बनाये। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज रन नहीं बना पाया।

Share This Article