HomeUncategorizedभारतीय एथलीट विनोद कुमार ने गंवाया अपना कांस्य पदक

भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने गंवाया अपना कांस्य पदक

Published on

spot_img

टोक्यो: टोक्यो पैरालंपिक खेलों के डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने अपना पदक गंवा दिया है। विनोद को उनकी बीमारी को क्लासिफिकेशन निरीक्षण में ‘अयोग्य’ पाया गया है।

आयोजकों ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘पैनल भारत के एथलीट विनोद कुमार को स्पोर्ट क्लास देने में असमर्थ है। एथलीट को ‘क्लासिफिकेशन पूरा नहीं हुआ’ वर्ग में रखा गया है।

एथलीट को इसके चलते पुरुषों की F52 डिस्कस थ्रो मेडल इवेंट में अयोग्य करार दिया जाता है और उनके नतीजे को रद्द किया जाता है।’

विनोद ने फाइनल में 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से तीसरा स्थान हासिल करते हुए एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन इसके बाद दूसरे प्रतियोगियों की ओर से उनके इस कैटेगरी में शामिल होने पर सवाल खड़े किए गए थे।

स्पर्धा का स्वर्ण पोलैंड के पियोट्र कोसेविज (20.02 मीटर) और रजत क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडोर (19.98 मीटर) ने जीता था।

विनोद का पदक जाने से भारत के अब 6 पदक रह गए हैं, जिनमें एक स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक है। भारत पदकतालिक में छठें स्थान पर हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...