भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया जुर्माना

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए पहले एकदिवसीय मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।

एमिरेट्स ICC एलीट पैनल ऑफ मैच (Emirates ICC Elite Panel of Matches) रेफरी के रिची रिचर्डसन ने भारतीय टीम पर तय समय में लक्ष्य से एक ओवर कम फेंकने पर जुर्माना लगाया है।

कप्तान शिखर धवन ने प्रस्तावित सजा को कर लिया स्वीकार

खिलाड़ियों और खिलाड़ी समर्थन कर्मियों के लिए ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है, जब उनकी टीम तय समय में पूरे ओवर गेंदबाजी करने में विफल रहती है।

भारतीय कप्तान शिखर धवन (Indian captain Shikhar Dhawan) ने गलती मानते हुए प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर जोएल विल्सन और लेस्ली रीफर, तीसरे अंपायर ग्रेगरी ब्रैथवेट और चौथे अंपायर नाइजेल डुगिड ने आरोप लगाए थे। यह मैच भारतीय टीम ने 3 रन से जीता था।

Share This Article