करमा उरांव के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक

प्रकाश ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, साथ ही कहा कि दुःख की घड़ी में परमात्मा परिजनों को धैर्य , साहस प्रदान करें

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रख्यात शिक्षाविद और जनजाति समाज के अगुवा डॉ करमा उरांव के आकस्मिक निधन (Dr Karma Oraon Death) पर प्रदेश भाजपा ने शोक प्रकट किया है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व उरांव ने जनजाति समाज के उत्थान के लिए पूरा जीवन लगा दिया। उनका असमय जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।

प्रकाश ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कहा कि दुःख की घड़ी में परमात्मा परिजनों को धैर्य , साहस प्रदान करें।

करमा उरांव के निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक-State BJP expressed grief over the death of Karma Oraon

मेदांता हॉस्पिटल में करमा उरांव का निधन हो गया

विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि जनजाति समाज की भाषा, संस्कृति और कल्याण (Culture and Welfare) के लिए उरांव ने उल्लेखनीय कार्य किए, जो सदैव राज्यवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने उरांव की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि करमा उरांव (72) का निधन रविवार सुबह मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान ICU में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Share This Article