Latest Newsझारखंडझारखंड हाई कोर्ट में हाजिर हुए राज्य के गृह सचिव, अदालत परिसर...

झारखंड हाई कोर्ट में हाजिर हुए राज्य के गृह सचिव, अदालत परिसर में CCTV लगाने का निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायणप्रसाद की खंडपीठ में बुधवार को जमशेदपुर में गवाह मनप्रीत सिंह की हत्या मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव अरुण एक्का अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए।

कोर्ट (Court) ने गृह सचिव से गवाह की सुरक्षा के लिए क्या व्यवस्था है इसकी जानकारी ली। साथ ही अदालत ने गवाह सुरक्षा मद की जानकारी भी मांगी है।

अदालत ने गृह सचिव को यह निर्देश दिया है कि कोर्ट परिसर में अच्छे तरीके का CCTV लगाया जाये।

इससे पहले मंगलवार को हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

मुख्य न्यायाधीश डॉ रविरंजन (Dr. Raviranjan) की पीठ ने नाराजगी जताते हुए तलब किया था। जमशेदपुर से जुड़े गवाह हत्या मामले में पिछले दिनों हाईकोर्ट ने स्वतः सज्ञान लिया था, जिसे जनहित याचिका में तब्दील कर अदालत सुनवाई कर रहा है।

गवाही देकर लौटते वक्त उसपर हुई थी फायरिंग

उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा कोर्ट में पेशी से लौटने पर अपराधियों ने मनप्रीत सिंह के घर में घुसकर हत्या कर दी थी।

बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में तीन माह पहले फायरिंग हुई थी। इस मामले में गवाही देने से मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) को अपराधियों ने मना किया था लेकिन जब मनप्रीत नहीं माना तो उसके घर में घुसकर गोली मारी गयी।

तीन माह पहमडेराले सीतारा थाना में हुई फायरिंग में मनप्रीत सिंह गवाह था। बुधवार को उसने कोर्ट में जाकर गवाही दी थी।

गवाही देकर जब वह घर लौट रहा था। तभी उसपर आठ राउंड फायरिंग (Firing) की गई। इसमें मनप्रीत की मौत हो गयी थी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...