हजारीबाग में 11 को होगा स्टेट लेवल Fashion Contest

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: महिलाओं के लिए राज्यस्तरीय फैशन प्रतियोगिता हजारीबाग (State-level fashion competition Hazaribagh) में 11 सितंबर को भवानी प्लाजा, मालवीय मार्ग में होगी। इसमें राज्य भर की 18 से 25 आयु वर्ग की 35 महिला प्रतिभागियों को रैंप पर उतारने के लिए चयनित किया गया है।

प्रतिभागियों का चयन ऑनलाइन ऑडिशन (Selection Online Auditions) के आधार पर हुआ है। आयोजक Dr. अमला राणा ने शुक्रवार को बताया कि प्रतिभागी थारूनिका बुटीक के बनाए परिधान में रैंप पर उतरेंगी।

प्रतिभागियों के लिए ब्राइडल राउंड, एथेनिक और वेस्टर्न राउंड आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि महगामा विधायक सीता सोरेन (MLA Sita Soren) होंगी। साथ ही बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी आएंगी।

Share This Article