Homeविदेशइस देश में सांस्कृतिक उत्सव में भी हिंसक झड़पें, 50 जख्मी,100 लोग...

इस देश में सांस्कृतिक उत्सव में भी हिंसक झड़पें, 50 जख्मी,100 लोग हिरासत में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

स्टॉकहोम : स्वीडन (Sweden) की राजधानी स्टॉकहोम (Stockholm) में इरीट्रिया देश के एक सांस्कृतिक उत्सव (Cultural Festival) के दौरान हिंसक झड़पें हुई जिसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कम से कम 100 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

स्वीडिश ब्रॉडकास्टर एसवीटी (Swedish Broadcaster SVT) ने स्टॉकहोम काउंटी में स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरण, रीजन स्टॉकहोम का हवाला देते हुए बताया कि पंद्रह घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है।

तीन पुलिस अधिकारी भी घायल

सिन्हुआ (Xinhua) समाचार एजेंसी ने बताया कि झड़प में तीन पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इरिट्रिया सरकार (Government of Eritrea) के विरोधी लगभग 1,000 प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को उत्सव कार्यक्रम पर धावा बोल दिया और पुलिस अधिकारियों पर पथराव किया।

इरिट्रिया मूल के हजारों लोग स्वीडन में

इरिट्रिया-थीम वाला त्योहार अफ्रीकी देश की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने के लिए 1990 के दशक से मनाया जा रहा है। इरिट्रिया ने तीन दशक पहले इथियोपिया (Ethiopia) से स्वतंत्रता प्राप्त की थी।

हालांकि इरिट्रिया सरकार का समर्थन करने वाले लोगों को इकट्ठा करने के लिए इसकी आलोचना की गई है। वर्तमान में, इरिट्रिया मूल के हजारों लोग स्वीडन (Sweden) में रह रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि हिंसक दंगों, आगजनी और आपातकालीन सेवाओं में तोड़फोड़ की जांच शुरू कर दी गई है और वे स्टॉकहोम के उत्तर-पश्चिम में एक उपनगर में घटनास्थल पर बने हुए हैं।

spot_img

Latest articles

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...

एक भी बच्चा फेल नहीं होना चाहिए, CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्यों को सख्त निर्देश

Jharkhand News: स्कूली शिक्षा और साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि सीएम स्कूल...

खबरें और भी हैं...

हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टला, तीन बच्चों को डूबने से बचाया

Hazaribagh Incident: हजारीबाग से हुंडरू फॉल शैक्षणिक भ्रमण पर आए तीन स्कूली बच्चे शनिवार...

झारखंड के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Jharkhand Winter Alert!: झारखंड में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 9 साल के बच्चे की मौत

Palamu News: पलामू जिले के पांकी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 9...