Latest Newsक्राइमझारखंड में Sex Racket का पर्दाफाश, होटल से दो युवक और दो...

झारखंड में Sex Racket का पर्दाफाश, होटल से दो युवक और दो युवती गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

हज़ारीबाग: ज़िले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया रोड स्थित होटल राजश्री के ऊपर चलर रहे होटल जेके इन रेस्टोरेंट (JK Inn Restaurant) में पुलिस ने छापामारी करके वहां चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) का पर्दाफाश किया।

छापामारी करते हुए मौके से पुलिस ने दो जोड़ों को गिरफ्तार किया है। होटल के पास से बोलेरो (Bolero) और कार (Car) जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों का प्रयोग लड़कियों को ले जाने और ले आने में किया जाता था।

लाेगाें ने बताया कि होटल (Hotel) का संचालन जिंदर कौर उर्फ गुड्डी कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुनि सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी स्वीटी कुमारी एवं एएसआई कामेश्वर सिंह पहुंचकर पूरी घटना की छानबीन की। इस दाैरान होटल में दो जोड़े पकड़े गए।

देह व्यापार के धंधे में एक गिरोह कर रहा है काम

पकड़ी गयी युवती चितरपुर और पथरा मयूरहंड की रहने वाली है। इसके अलावा महुदी चौपारण निवासी अजय कुमार व सामंतों पेट्रोल पंप झुमरीतिलैया निवासी नितेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।

बरही एसडीपीओ नाजिर अख्तर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले में होटल की संचालिका पर भी प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

बताया कि मामले में अजय कुमार गिरोह का सरगना है। जानकारी के अनुसार इस देह व्यापार के धंधे में एक गिरोह काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले पर अन्य जानकारी भी हासिल की जाएगी।

झारखंड में Sex Racket का पर्दाफाश, होटल से दो युवक और दो युवती गिरफ्तार

क्या है मामला

गुप्त सूचना पर बरही पुलिस ने शुक्रवार देर रात पटना रोड स्थित एक होटल के ऊपर संचालित रेस्टोरेंट से दो युवक और दो युवती को गिरफ्तार किया है। होटल के एंट्री रजिस्टर में उनका नाम पता दर्ज नहीं है। पुलिस एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों के बयान की जांच कर रही है।

पुलिस ने देह व्यापार से संबंधित मामला में हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों युवतियों को नारी सुधार गृह भेजने की बात कही है।

वहीं मौके से फरार होटल संचालिका जिंदल कौर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। युवक और युवती शुक्रवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे होटल आए थे। जिन्हें होटल संचालिका ने कमरा उपलब्ध कराया था। उनका नाम पता एंट्री बुक में दर्ज नही है।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...