Uncategorized

स्ट्रॉबेरी फेस पैक से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, इस तरह तैयार करें फेस पैक

स्ट्रॉबेरी में एंटी- ऑक्सीडेंट, एस्ट्रिंजेंट और एंटी इनफ्लेमेट्री गुण होते हैं। ये त्वचा को जलन और यूवी किरणों से बचाने में मदद करती है।

लाइफस्टाइल: स्ट्रॉबेरी खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है यह सुंदरता भी निखारता है। स्ट्रॉबेरी में उपलब्ध एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्वादिष्ट होन के साथ त्वचा में कसाव और दमक लाने का काम भी करते हैं। स्ट्रॉबेरी के कुछ ऐसे ही फेस पैक की सहायता से आप सेहत के साथ अपने सौन्दर्य में भी निखार सकती हैं।

त्वचा के लिए कैसे है लाभदायक

स्ट्रॉबेरी में एंटी- ऑक्सीडेंट, एस्ट्रिंजेंट और एंटी इनफ्लेमेट्री गुण होते हैं। ये त्वचा को जलन और यूवी किरणों से बचाने में मदद करती है।

स्ट्रॉबेरी अल्फा-हाइड्रॉक्सिलिक एसिड से भरपूर होती है। ये मृत त्वचा कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करती है।

स्ट्रॉबेरी में सैलिसिलिक एसिड होता है। ये मुंहासों का इलाज करने के लिए जाना जाता है।

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है। ये कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। ये झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। स्ट्रॉबेरी में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को निखारने का काम करता है।

स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल त्वचा को टोन करने और मुंहासों के निशान को हल्का करने के लिए भी किया जाता है।
स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से त्वचा पर दाने और सूजन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करने से पहले त्वचा पर एक पैच लगाकर परीक्षण कर लें।

स्ट्रॉबेरी और फ्रेश क्रिम से फेस पैक – डाई त्वचा के लिए आप स्ट्रॉबेरी प्यूरी और फ्रेश क्रिम से फेस पैक बना सकते हैं।

ऑयली त्वचा के लिए आप दही और स्ट्रेबरी प्यूरी से फेस मास्क बना सकते हैं। इसे पूरे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं।

इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। इस मास्क को फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप नियमित रूप से कर सकते हैं। ये मास्क मंहुासों की समस्या को कम करन में मदद करता है।

चेहरे की टैनिंग रिमूव करने के लिए स्ट्रॉबेरी और नींबू का फेस पैक

अगर आपकी त्वचा पर टैनिंग और पिगमेंटेशन के निशान हैं, तो आपको स्ट्रॉबेरी और नीम का पैक इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

इसे बनाने के लिए आपको एक कटोरी में स्ट्रॉबेरी और एक बड़ा चम्मच नीबू का रस मिलाना होगा। इन्हें अच्छे से मिलाएं और फिर पूरे चेहरे पर लगाएं। लगभग 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और 15 मिनट बाद गर्म पानी से चेहरा वॉश कर लें।

स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको स्ट्रॉबेरी की प्यूरी, एक चम्मच कोको पाउडर और शहद की जरूरत पड़ेगी। इन सारी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें। इसके बाद गर्म पानी से धो लें। ये आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। इससे आपकी त्वचा मुलायम भी बनेगी।

स्ट्रॉबेरी और शहद का फेस मास्क

शहद एक स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट है जो स्किन की अशुद्धियों को दूर करता है और मुंहासों का इलाज करता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप कुछ स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसका पेस्ट बना लें।

इसके बाद इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से वॉश कर लें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker