सुबोधकांत सहाय ने रसोई गैस का सिलेंडर लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पेट्रोलियम पदार्थों एवं रसोई गैस की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा है कि महंगाई पर काबू पाने में विफल केंद्र सरकार को सत्ता में रहने का कोई औचित्य नहीं है। सहाय ने बुधवार को एचईसी परिसर स्थित आवासीय कार्यालय में रसोई गैस के सिलेंडर को बाहर निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में वृद्धि से दैनिक और घरेलू उपयोग की सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं।

इसका प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ रहा है। सहाय ने आम जनता से घरों के बाहर गैस सिलेंडर निकाल कर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने की अपील की।

इस अवसर पर सुनील सहाय, अंगद सिंह, दीपक प्रसाद, अशोक कुमार, अरुण कुमार मिश्रा, राजकिशोर प्रसाद बाबू आदि मौजूद थे।

Share This Article