Latest Newsझारखंडसुदेश महतो ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड (Jharkhand) के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को पत्र लिखकर सिल्ली विधानसभा के प्रखंड राहे (Block Rahe) को सूखागस्त (Drought) घोषित करने की मांग की है।

महतो ने अपने पत्र में लिखा है कि इस साल मानसून की दगाबाजी और समय पर बारिश नहीं होने के कारण राज्य के बड़े हिस्से को संकट का सामना करना पड़ा है।

हालात के मद्देनजर राज्य सरकार ने पिछले महीने 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। साथ ही सूखा प्रभावित प्रत्येक किसान को 3500 रुपये अग्रिम के रूप में बतौर सहायता देने का निर्णय लिया है।

किसानों और खेतिहर मजदूरों ने भी व्यापक सूखा का सामना किया

पत्र में सुदेश ने लिखा है कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे प्रखंड को इस सूची से बाहर रखा गया है, जबकि इस प्रखंड में किसानों और खेतिहर मजदूरों ने भी व्यापक सूखा का सामना किया है।

खेती ने उन्हें पहले ही निराश किया है और अब राहे प्रखंड को सूखाग्रस्त सूची से बाहर रखे जाने पर किसान (Farmer) हताश हैं, जबकि राहे की बड़ी आबादी धान की खेती (Paddy Cultivation) पर ही निर्भर रहती है।

उन्होंने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि इस मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राहे प्रखंड को भी सूखाग्रस्त (Drought) की सूची में शामिल किया जाए, ताकि प्रभावित और आर्थिक तौर पर कमजोर (Economically Weak) किसानों (Farmers) मजदूरों को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का सीधा लाभ मिल सके।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...