Latest Newsबिहारसुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, धमकी भरे पत्र...

सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, धमकी भरे पत्र में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भी जिक्र

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद (Deputy Chief Minister and Rajya Sabha MP) को पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें हत्या (Murder) की धमकी दी गई है।

सुशील मोदी (Sushil Modi) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि चंपा सोम (सोमा) द्वारा स्पीड पोस्ट से प्राप्त धमकी भरे पत्र में अंग्रेजी में लिखा है कि, मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं।

तुम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हो। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। मैं आप की हत्या कर दूंगा।

स्पीड पोस्ट से अंग्रेजी में लिखा यह पत्र ,चंपा सोम (सोमा), पोस्ट प्लस ग्राम- रायन, जिला- पूर्वी वर्धमान, पश्चिम बंगाल 713104 से प्राप्त हुआ।

मोदी इन दिनों विरोधियों पर लगातार निशाना साध रहे हैं

उन्होंने बताया कि इस पत्र में चंपा सोम (Soma) ने अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है। यह पत्र राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पते पर प्राप्त हुआ है।

भाजपा नेता ने उपरोक्त पत्र सहित, लिफाफा पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक को प्रेषित कर आग्रह किया है कि इस पर अग्रतर कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि मोदी इन दिनों विरोधियों (Opponents) पर लगातार निशाना साध रहे हैं।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...