Homeझारखंडनिलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की हुई पेशी, हिरासत अवधि 23 तक...

निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की हुई पेशी, हिरासत अवधि 23 तक बढ़ी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: ED के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिग (Video Conferencing) के जरिये गुरुवार को ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम (Engineer Virendra Ram) की पेशी हुई।

कोर्ट ने वीरेन्द्र की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) की अवधि 23 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Cases) में ED ने वीरेंद्र राम को तीन अलग-अलग बार रिमांड (Remand) पर लेकर उससे 12 दिनों तक पूछताछ की थी।

इसके बाद 7 मार्च को ED के विशेष न्यायाधीश के आवास पर उसकी पेशी हुई थी, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

22 फरवरी को वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी के दौरान किया था गिरफ्तार

इससे पूर्व ED को वीरेंद्र राम से पूछताछ के लिए सबसे पहले 23 फरवरी को ED कोर्ट (ED Court) ने पांच दिनों की रिमांड पर सौंपा था। इसके बाद 28 फरवरी को फिर से 4 दिनों की पुलिस रिमांड पर ED को सौंपा था।

तीसरी बार तीन दिनों के लिए उसे रिमांड पर उसे ED को दिया गया था। 22 फरवरी को वीरेंद्र राम के आवास पर छापेमारी (Raid) के दौरान उसके रांची के अशोक नगर स्थित आवास से ED ने गिरफ्तार किया था।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...