भारत

2017 में महिला पर अबू आजमी के विवादित बयान पर स्वाति मालीवाल कोर्ट में देंगी ब्यान

अबु आजमी ने कहा कि रेप को रोकने के लिए लड़कियों को सऊदी की तरह अकेले बाहर नहीं निकलना चाहिए

नई दिल्ली: वर्ष 2017 में महिलाओं के खिलाफ विवादित बयानबाजी करने के मामले में महाराष्ट्र के एमएलए अबु आजमी(MLA Abu Azmi) के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल आज मुंबई के बोरीवली कोर्ट में ब्यान देंगी।

दरअसल समाजवादी पार्टी से महाराष्ट्र में विधायक अबु आजमी के विवादित 2017 में एक घटना पर विवादित ब्यान था, जिसपर जमकर लोगों ने उन्हें घेरा था, वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल(President Swati Maliwal) ने भी उनके लिए अपना गुस्सा जाहिर किया।

अबु आजमी ने वर्ष 2017 में लड़कियों के बाहर घूमने को लेकर विवादित बयान दिया था

उन्होंने लिखा था कि अबु आजमी ने कहा कि रेप को रोकने के लिए लड़कियों को सऊदी की तरह अकेले बाहर नहीं निकलना चाहिए। मैं कहना चाहूंगी कि भारत को सऊदी बनाने की जगह अबु को ही सऊदी चले जाना चाहिए।

अबु आजमी ने वर्ष 2017 में लड़कियों के बाहर घूमने को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, आज मॉडर्न जमाने में जितनी औरत निरवस्त्र नजर आती हैं उतना उसे फैशनेबल कहा जाता है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker