ताइवानी राष्ट्रपति व नैंसी पेलोसी की मुलाकात

News Alert
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ताइपे: चीन के घनघोर विरोध के बावजूद ताइवान (Taiwan) की यात्रा पर पहुंची अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi)और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन (President Sai Ing Wen) के बीच मुलाकात में शांति व स्थिरता पर जोर दिया गया।

Taiwan ने अपनी संप्रभुता बनाए रखने की बात कही और America को ताइवान का साथ देने के लिए धन्यवाद भी दिया।

ताइवान के लोग अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे

पेलोसी (Pelosi) व वेन की मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरी रही। वेन ने इस मुलाकात पर खुशी जताते हुआ है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष पेलोसी वास्तव में ताइवान के सबसे समर्पित मित्रों में से एक हैं।

ताइवान के लिए अमेरिकी कांग्रेस के कट्टर समर्थन को प्रदर्शित करने के लिए Taiwan की यात्रा करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ताइवान (Taiwan) के लोग अपने देश की संप्रभुता को मजबूती से बनाए रखेंगे और रक्षा रेखा को बनाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि Taiwan लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए दुनिया भर के सभी लोकतंत्रों के साथ सहयोग और एकता के साथ काम करना चाहता है।

ताइवान में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि ताइवान एक स्वतंत्र और हिंद-प्रशांत (Indo-Pacific) क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा के तौर पर एक प्रमुख स्थिर शक्ति बना सकता है।

ताइवान की राष्ट्रपति (President) के साथ मुलाकात के बाद नैंसी पेलोसी ने कहा कि अमेरिका ने हमेशा ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया है।

इसकी मजबूत नींव के पीछे आर्थिक समृद्धि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और दुनिया में पारस्परिक सुरक्षा (Security) पर केंद्रित एक संपन्न साझेदारी ही मूल तत्व है।

उन्होंने कहा कि Taiwan का संपूर्ण समाज वास्तव में दुनिया के लिए मिसाल है। ताइवान में लोकतंत्र फल-फूल रहा है।

ताइवान ने दुनिया को साबित किया है कि चुनौतियों के बावजूद अगर आशा, साहस और दृढ़ संकल्प है तो आप समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने ताइवान के साथ अमेरिका की एकजुटता को महत्वपूर्ण करार देते हुए कहा कि वे यही संदेश लेकर ताइवान पहुंची हैं।

Share This Article