राजीव गांधी की हत्या के दोषी नलिनी और पी रविचंद्रन को रिहा करने के पक्ष में तमिलनाडु सरकार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: तमिलनाडु सरकार (Tamilnadu Government) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajeev Gandhi) की हत्या के दोषी नलिनी (Nalini) और पी रविचंद्रन (P Ravichandran) की रिहाई का समर्थन किया है।

तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में ये बातें कही है।

दोनों ने 30 साल से ज्यादा वक्त गुजारा जेल में

Supreme Court ने 26 सितंबर को नलिनी और पी रविचंद्रन की रिहाई (Release) की मांग पर केंद्र और तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया था। दोनों 30 साल से ज्यादा वक्त से जेल में गुजारने के बाद स्वास्थ्य के आधार पर फिलहाल पैरोल पर हैं।

नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

नलिनी ने मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court) के फैसले को चुनौती दी है। मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर नलिनी ने कहा था कि राज्य सरकार ने उसे रिहा करने की अनुशंसा की थी लेकिन राज्यपाल ने इस अनुशंसा को नहीं मानकर असंवैधानिक काम किया है।

नलिनी ने मांग की है कि कोर्ट राज्य सरकार (State government) को निर्देश दे कि वो बिना राज्यपाल की अनुमति के उसे रिहा करने की अनुमति दे।

Share This Article